ब्रेकिंग न्यूज़ – पीरागढ़ी की फैक्टरी में आग के बाद धमाकों से गिरी बिल्डिंग, फंसे कई राहतकर्मी

राजधानी दिल्ली के पीरा गढ़ी इलाके में आज सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य के दौरान कई विस्फोट हुए, जिससे कारखाने की इमारत ढह गई। इस हादसे में दमकल कर्मियों सहित कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है।

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह चार बजकर 23 मिनट पर पीरागढ़ी के उद्योग विहार की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान दिल्ली एक ब्लास्ट हुआ और इमारत गिर गई। इसमें फायरकर्मियों समेत कई लोग इसमें फंस गए।

बिल्डिंग के मलबे में कितने लोग फंसे हैं, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। बचाव कार्य में कुल 35 दमकलकर्मी जुटे हुए हैं। सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना मिली थी।

आपको बता दें कि दिल्ली के रानी झांसी रोड पर आठ दिसंबर को एक फैक्ट्री में हुई भीषण आगजनी की घटना में करीब 43 लोगों की मौत हुई थी। फैक्ट्री में आने-जाने का एक ही रास्ता एक ही होने की वजह से समय रहते लोग नहीं निकल पाए और दम घुटने से ज्यादातर की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया था कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया था कि 150 दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और 63 लोगों को इमारत से बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। दिल्ली के फैक्ट्री में लगी आग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जांच के आदेश दिए थे और मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक रेहान को गिरफ्तार किया।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version