गाज़ियाबाद नगर निगम उप चुनाव – वार्ड 58 के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में, 14 जनवरी को होगा मतदान

गाज़ियाबाद नगर निगम के वॉर्ड-58 में पार्षद पद के लिए होने वाले उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज पूरी हो गई। अंतिम दिन गुरुवार को नामांकन जमा करने के प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से 2 प्रत्याशियों के अलावा 3 अन्य लोगों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी ने इस उप चुनाव में खुद को अलग कर लिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार पार्षद पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें भारतीय जनता पार्टी से पवन शर्मा और कांग्रेस पार्टी से विकास खारी का नाम है। इनके अलावा तीन अन्य लोगों ने भी नामांकन पत्र जमा कराया है। इस तरह से कुल मिलाकर पार्षद की एक कुर्सी के लिए 5 प्रत्याशियों में घमासान होगा।

सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी विकास खारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव और महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक समेत कई नेता शामिल हुए। जबकि बीजेपी प्रत्याशी पवन शर्मा का नामांकन पत्र फाइल कराने के लिए मेयर आशा शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, चंद्र मोहन शर्मा, पप्पू पहलवान आदि मौजूद रहे।

नामांकन पत्र जमा होने के बाद अब चुनाव के लिए प्रचार शुरू हो जाएगा। प्रत्याशियों के लिए प्रचार के लिए काफी समय है। इस वॉर्ड में मतदान 14 जनवरी को होगा और मतगणना 16 जनवरी को होगी।

आपको बता दें कि वॉर्ड 58 के पार्षद की सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। इस वॉर्ड से कांग्रेस नेता सुल्तान खारी चुनाव जीत कर पार्षद बने थे। कुछ महीने पहले उनका देहांत हो गया था। तब से यह सीट खाली चल रही थी। कांग्रेस ने अब सुल्तान खारी के बेटे विकास को खारी इस चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version