संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल गांधी समेत सभी ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

अब कांग्रेस ने भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच पूरी तरह से कमर कस ली है। आज दिल्ली में राजघाट पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेता जुटे और ‘सत्याग्रह’ पर बैठे। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने संविधान में लोगों को प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण की मांग की। इस सत्याग्रह के दौरान सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी।

कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर विरोध प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने युवाओं, छात्रों और अन्य लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version