हंगामेदार रही नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक, सदस्यों ने उठाया लंबित कार्यों का मुद्दा

शुक्रवार को गाज़ियाबाद नगर निगम सभागार में निगम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले बजट को विधिवत रूप से कार्यकारिणी सदस्यों के बीच रखा गया। कार्यकारिणी की बैठक में 1,068 करोड़ रुपये के आय व 908 रुपये के व्यय बजट पर मोहर लग गई। बजट पास होने के बाद निगम के अधिकारियों को कार्यकारिणी सदस्यों के तीखे सवालों का अधिकारियों को सामना करना पड़ा।

संकल्प पत्र बना मुख्य मुद्दा

कार्यकारिणी की बैठक में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से लगाने और शहर के पार्कों में बुजुर्गों के लिए एक कमरा और बैठने के बैंच लगाने को लेकर वरिष्ठ पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य अड़े रहे। लोगों की मांग को देखते हुए नगर आयुक्त दिनेश चंद्र एवं महापौर को प्राथमिक बिंदुओं पर काम करने का आश्वासन देना पड़ा। इस दौरान भाजपा के सभी पार्षदों ने 17 बिंदु वाले संकल्प पत्र को पूरा करने पर जोर दिया और कहा कि 9 महीने बीतने के बावजूद इस पर काम शुरू नहीं हो सका है।

कार्यकारिणी के सदस्य एवं भाजपा पार्षद राजीव शर्मा ने 17 बिंदुओं पर संकल्प पत्र पर काम करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज तक यह तय नहीं हो पाया कि आउटसोर्सिंग पर रखे गए सभी कर्मचारियों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से हो सके। संकल्प पत्र में कहा गया था कि सभी जोन में बायोमेट्रिक मशीन से कर्मचारियों की हाजिरी लगेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इसके अलावा बुजुर्गों के लिए पार्कों में बेंच नहीं लगी, उनके लिए चौपाल की व्यवस्था नहीं हुई, तरणताल का क्या हुआ, आज तक पता नहीं चला। स्कूलों में कमरे का निर्माण हुआ या नहीं, इस पर कोई प्रगति नहीं हुई। राजीव शर्मा के इन सवालों से कार्यकारिणी की बैठक में अधिकारी एक दूसरे का मुंह देखते नजर आये।
पार्षद विनोद शर्मा बोले , वार्डो में बनाई जाये लाइब्रेरी कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा ने बैठक में पुरजोर तरीके से कहा कि सभी वार्डो में सीनियर सिटीजन के लिए लाइब्रेरी बनाई जाये और उनके बैठने के लिए एक छोटा कमरा भी बनाया जाना चाहिए। विनोद शर्मा द्वारा उठाई गई मांगों पर निगम अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई और कहा कि जल्द ही इस पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जायेगा।

बायोमैट्रिक हाजिरी मुद्दे पर खामोश रहे अधिकारी

कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य एवं भाजपा पार्षद अनिल स्वामी ने राजीव शर्मा द्वारा संकल्प पत्र की चर्चा की और कहा कि बॉयोमेट्रिक हाजिरी को लेकर योजना बनाई जा रही है। बैठक में जितने भी अधिकारी हैं वह बतायें कि क्या वह बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगाकर कार्यकारिणी की बैठक में बैठे हैं। अनिल स्वामी के इस सवाल से कार्यकारिणी की बैठक में सन्नाटा पसर गया और अधिकारी एक दूसरे की ओर देखने लगे। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि जब अधिकारियों द्वारा लिया गया संकल्प पत्र आज तक पूरा नहीं किया गया है तब पार्षदों का काम हो तो अधिकारी कैसे कराएंगे। उन्होंने सुझाव में कहा कि 4000 सफाई कर्मचारियों को चेहरे से पहचानना मुश्किल है, इसलिए सभी कार्यालयों में उनकी उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीनों से सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कार्यकारिणी की बैठक में पार्षद अनिल स्वामी , सुनील यादव , राजीव शर्मा, विनोद शर्मा, मिथलेश शर्मा, गजेंद्री यादव, मिथलेश शर्मा, प्रवीण बैसोया, विनोद शर्मा के अलावा अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे, प्रमोद कुमार, संपत्ति प्रभारी भोलानाथ, सिटी जोन के प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा, विजय नगर के जोनल प्रभारी राजवीर सिंह , मोहननगर जोनल प्रभारी एसपी गौतम, वसुंधरा के प्रभारी सुनील राय, कवि नगर के जोनल प्रभारी हरीश गुप्ता, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन. जलकल के महाप्रबंधक वीके सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version