दुष्कर्म के आरोपी को गाज़ियाबाद पुलिस ने मारी गोली, टीम को मिलेगा ₹10,000 का नगद इनाम

गाजियाबाद | मंगलवार रात को गाज़ियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की एक टीम ने एक दुष्कर्म के आरोपी के साथ मुठभेड़ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोट गाँव के पास पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो लोगों को रोका गया। बाइक सवारों ने रुकने के बजाए पुलिस की टीम पर गोली चलाकर भागना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे एक बदमाश घायल होकर गिर गया जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया।

जांच में पता चला है कि पकड़ा गया बदमाश सुंदर लाल उर्फ मींटू था। विजय नगर का रहने वाले इस शातिर अपराधी पर कई थानों में लूट, बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम को 10 हज़ार रुयापे का इनाम देने की घोषणा की है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version