वैकमा के पदाधिकारियों ने ली शपथ

गाज़ियाबाद। इंदिरापुरम न्याय खण्ड-1 के वैकमा वेलफेयर सोसायटी द्वारा शुक्रवार को सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में वैकमा वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान वैकमा के फाउन्डर सुनील नेगी- अध्यक्ष, सौम्यता सिंह- कोषाध्यक्ष, कैप्टन (रि.) चन्दन सिंह नेगी- उपाध्यक्ष और संरक्षक, राजेश नेगी – सचिव, अविनाश कुमार – उप सचिव, पी एस ढैला -संरक्षक, कु. आशा, राजेश व पंकज नेगी ने आजीवन सदस्ता ली।
वैकमा के फाउन्डर अध्यक्ष  सुनील नेगी अपनी पुरानी टीम को फिर से शपथ लेने पर शुभकामनाएं  दी और उसके साथ-साथ आजीवन सदस्यता के लिए 2100 और वार्षिक सदस्यता 501 रुपये रखे जाने की जानकारी दी। वैकमा वेलफेयर के ये सदस्य़ संस्था के साथ मिलकर कार्य कर संस्था को आगे बढ़ा रहे है। वेलफेयर फाउंडेशन  स्वच्छता पर्यावरण और सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Exit mobile version