बहन से मिलने आई महिला को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

गाज़ियाबाद। कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित प्रेम नगर कॉलोनी के सामने मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला को गोली मार दी। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर है। फिलहाल स्वजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले में कई बिदुओं पर जांच करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक गंगा विहार गोलकपुरी दिल्ली निवासी इंद्रावती वर्मा(45) बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे अपनी ताऊ की लड़की सुदेश के साथ बलराम नगर कॉलोनी निवासी अपनी चचेरी बहन सीमा से मिलने आई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सुदेश के साथ घर जाने के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित प्रेम नगर कॉलोनी के सामने ऑटो के इंतजार में खड़ी थीं। तभी मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान उनकी चचेरी बहन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर रवाना हो गई। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, कोतवाली सहायक प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मकुमार त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल महिला के स्वजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली सहायक प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला का 12 वर्ष से अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। दो वर्ष पूर्व दोनों का तलाक हो गया था। महिला और उसके पति के दो बेटे हैं। दोनों बेटे महिला के साथ रहते हैं। अक्सर अपने पिता से भी मिलने जाते हैं।

उनका कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल और महिला की चचेरी बहन के घर के आसपास का मौका मुआयना किया। इस दौरान गली में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया गया। हालांकि बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लग सका। क्षेत्राधिकारी के अनुसार आसापास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version