पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के गांव कड़कड़ मॉडल के पास आज सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एन्काउंटर में जहां 25 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया वहीं उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, चेन और बाइक बरामद की है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश पर विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश का नाम अली मोहम्मद निवासी न्यू सीमापुरी दिल्ली है। वह लिंक रोड थाने से ही एक संगीन आपराधिक मामले में वांछित चल रहा था। उन्होंने बताया कि लिंक रोड पुलिस आज सुबह जब सनसाइन होटल के पास चेकिंग कर रही थी तो उस समय बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागना शुरू कर दिया था।
जिसके बाद मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Exit mobile version