निगम ने 2 अवैध डेयरी संचालकों से वसूला 20 हजार रूपये का जुर्माना

गाज़ियाबाद। नगरायुक्त दिनेश चंद्र के निर्देश पर नगर निगम के आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से डेयरी संचालकों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में आज नवतैनात नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक अशोक कुमार व स्वास्थ्य विभाग के सिटी जोन की टीम द्वारा हरवंश नगर में 2 अवैध डेयरी संचालक के विरुद्ध  कार्रवाई की गई।

इन डेयरी संचालकों द्वारा एनजीटी के आदेशों का उलंघन करते हुए आवासीय क्षेत्र में डेयरी संचालन करते हुए पशुओं के गोबर को नालियों में बहाया जा रहा था। जिसके बाद निगम ने 2 डेयरी संचालक नवीन पुत्र गुरूवचन व नन्दू पुत्र आत्माराम पर दस-दस हजार रूपये अर्थात कुल 20,000 का
जुर्माना वसूला गया। साथ ही भविष्य के लिये सचेत किया गया कि वे जल्द से जल्द अपने डेयरी को आवासीय क्षेत्र से हटा लें।

इसके अतिरिक्त कविनगर के क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक नरेन्द्र कुमार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने पर मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया राकेश पुत्र एस के राणा से पांच   हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक किलोग्राम पालीथीन जब्त किया गया।  साथ ही क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक (विजयनगर) सुनील कुमार द्वारा भी प्रतिबन्धित सामग्री का प्रयोग करने वाले 3 व्यक्तियों से लगभग एक किलोग्राम पोलीथिन जब्त करते हुए रूपये 1,500 का जुर्माना वसूला गया।

 

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version