नगर निगम मुख्यालय का महिला शौचालय बना स्टोर रूम, मेयर ने ली क्लास

गाज़ियाबाद। एक तरफ जहाँ नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर निगम मुख्यालय की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है। ब्रहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय में ही मेयर आशा शर्मा ने चौथी मंजिल पर बने महिला शौचालय का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने शौचालय को स्टोर रूम बना देखा। यह देखकर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई। साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक मेयर चौथी मंजिल पर बने महिला शौचालय में पहुंची।

शौचालय के कोनों में गुटके की गंदगी फैली थी। दूसरी ओर के कोने को स्टोर रूम बनाया हुआ था। इसमें पोछा, झाड़ू, डस्टबिन एवं अन्य सामग्री पड़ी थी, जिसको देखकर मेयर ने तत्काल सफाई कराई। इसके बाद उन्होंने तीसरी मंजिल पर बने शौचालय का भी निरीक्षण किया। जहां बदबू का बुरा हाल और दरवाजे खराब और हैंडल नहीं लगे हुए मिले। लोग लकड़ी का प्रयोग कर गेट बंद करते हुए नजर आए।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version