प्रतिबंधित मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस ने गौ मांस की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अहराज पुत्र सलीम को नबीपुर पुलिया से गिरफ्तार किया। जबकि पकड़े गए अभियुक्त का दो साथी राशिद पुत्र गाजू व नईम पुत्र करम जंगल और फसल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जिसके कब्जे से पुलिस ने 250 किलोग्राम गौ मांस व एक वाहन बरामद किया है।

अभियुक्त व उसका साथी शातिर किस्म के गौ मांस तस्कर हैं जो आवारा गौ वंश पशु को मौका पाकर मार कर उनके मांस की तस्करी दिल्ली में करते हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है व फरार तस्करों को तलाश रही है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version