बंधक बनाकर लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मुरादनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 नवम्बर 2019 की रात को अज्ञात बदमाशों द्वारा मुरादनगर के मिलक चकरपुर में पूर्व प्रधान सम्पूर्ण सिंह के घर पर घरवालों को बंधक बनाकर हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ब्रहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान दोनों बदमाशों को पाइप लाइन रोड पेरिफेरल हाइवे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए अभियुक्तों के नाम सचिन कुमार पुत्र जयभगवान सिंह व विनीत पुत्र फतेहचंद है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटे हुए सामान में से एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी लच्छे, एक मोबाइल व दो हजार रूपये बरामद कर लिए है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version