श्रीराम कथा के चौथे दिन प्रभु राम की बाल लीलाओं का हुआ वर्णन

गाज़ियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ संस्थान में मानस मर्मज्ञ संत अतुल कृष्ण भारद्वाज की चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम की बाल लीला का अद्भुत वर्णन किया गया। संत अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि अयोध्या मनु ने बसाई। अधिकांश देवताओं का जीवन अयोध्या में अधिक बीता है।
सूर्यवंश में अवतार लेने के बाद भी भगवान ने अपने नाम के साथ चंद लगाया। ये चंद्र भगवान को महत्व देने और सभी में शीतलता का प्रचार-प्रसार किया। श्रीराम के जन्म लेते ही भगवान शिव उनके दर्शन करने वेश बदलकर गए। इस लीला का इतना सुंदर वर्णन किया कि भक्तगण भाव विभोर हो उठे।
ठुमक चलत रामचन्द्र बाजत पैंजनिया, मानस की इन पंक्तियों पर संगीत की स्वर लहरियों ने सबको झूमने पर विवश कर दिया। अनेक प्रसंगों से अतुल कृष्ण महाराज ने श्रीराम की बाल लीलाओं का सजीव चित्रण किया।  चौथे दिन मानस पूजन में जजमान मेवाड़ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गदिया, महासचिव अशोक कुमार सिंघल सपरिवार शामिल हुए। संचालन कवि डॉ. चेतन आनंद ने किया।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad
Exit mobile version