कपड़े के बैग का प्रयोग करने पर पुलिसकर्मी सहित 10 लोग सम्मानित

गाज़ियाबाद। नगरायुक्त दिनेश चंद्र द्वारा सोमवार को सफाई व्यवस्था एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए पुराना बस अड्डा नवयुग मार्केट के निकट सब्जी मंडी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मी लोकेन्द्र सिंह द्वारा घर से कपड़े का थैला प्रयोग करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

इसके अतिरिक्त 10 अन्य लोगों को भी इसी क्रम में पुरस्कृत करते हुए तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने पर उनकी सराहना की। साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की अपील की।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version