फरार चल रहा 25 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक कल रात ग्राम दुहाई ईस्टर्न पेरिफेरल के पास चेकिंग दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो अभियुक्तों को चेकिंग के लिए रोका गया, पर वे नहीं रुके। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

वहीं पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।  घायल बदमाश का नाम जान मोहम्मद पुत्र जमील अहमद है जो ग्राम मैना पूठी थाना सरूरपुर जिला मेरठ का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी सचिन अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा, एक खोखा कारतूस व एक बाईक बरामद कर ली है।  गिरफ्तार बदमाश गैंगेस्टर में फरार व 25 हजार का ईनामी है। बदमाश पर करीब  एक दर्जन जघन्य अपराधों लूट, हत्या , डकैती , चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version