24 नवंबर से मेवाड़ संस्थान में गूंजेगी राम कथा

गाज़ियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ संस्थान में श्रीराम कथा का आयोजन 24 नवंबर से 30 नवंबर तक संत अतुल कृष्ण भारद्वाज द्वारा किया जाएगा।  24 नवंबर को कलश यात्रा निकलेगी। वहीं एक दिसम्बर को विशाल भंडारा किया जाएगा।

संत अतुल कृष्ण की ओर से प्रत्येक दिन सायं चार बजे से पहले तक विद्यार्थियों, शिक्षकों और आस-पास के लोगों के लिए संस्कारशाला आयोजित हुआ करेगी। यह जानकारी मेवाड़ संस्थान के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 24 नवम्बर को ही श्रीराम कथा से पहले दोपहर 2 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा मेवाड़ संस्थान सेक्टर 4सी से वार्तालोक सोसायटी, आदर्श पार्क से मेन मार्केट होते हुए मेवाड़ संस्थान के गेट नंबर दो पर समाप्त होगी।

उन्होेंने बताया कि श्रीराम कथा के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों कीहस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 30 नवंबर को कथा का समापन होगा। एकदिसम्बर को भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि अतुल कृष्ण की हिन्डन क्षेत्र में पहली बार मेवाड़ संस्थान में श्रीराम कथा हो रही है। अतुल कृष्ण की ओर से प्रत्येक दिन सायं चार बजे से पहले तक विद्यार्थियों, शिक्षकों और आसपास के लोगों के लिए संस्कारशाला आयोजित हुआ करेगी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version