शहर के तीन पार्कों को दिव्यांगों के अनुकूल बनाएगा जीडीए

गाज़ियाबाद। शहर के तीन पार्कों को जीडीए द्वारा दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाएगा। इन पार्कों का चयन कर लिया गया है। इंदिरापुरम के रानी अवंतीबाई पार्क, सिटी फॉरेस्ट और स्वर्णजयंतीपुरम स्थित सिटी पार्क को उज्जैन के दिव्यांग पार्क की तर्ज पर पुनर्विकसित किया जाएगा। इन्हें बनाने का खाका तैयार करने के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण की मदद ली जा रही है।

जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि इन पार्कों में पाथ-वे पर एक्यूप्रेशर टाइल्स लगाई जाएंगी। रास्ते बनाते वक्त ख्याल रखा जाएगा कि उनके किसी तरह की रुकावट न हो। ध्यान के लिए पार्कों में ध्यान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के खेलने के लिए इंडोर गेम्स कॉर्नर बनाया जाएगा। उसमें उन्हें पूर्ण सुविधाएं दी जाएंगी। इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि ब्रेल लिपि में पेड़ों और अन्य वस्तुओं के नाम लिखे जाएंगे। आकर्षक पुष्प वाटिका विकसित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उद्यान अनुभाग के अधिकारी पार्कों को दिव्यांगों के अनुकूल बनाने के लिए खाका खींच रहे हैं। डीपीआर बनने के बाद ही लागत का सही आकलन हो पाएगा। उन्होंने बताया कि उज्जैन में इस तरह का पार्क बना है। इस बारे में उज्जैन विकास प्राधिकरण की मदद ली जा रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version