निगम के पांचो जोनों के शौचालयों का कराया गया सौन्दर्यीकरण

गाज़ियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 गतिमान है। नगर आयुक्त दिनेश चन्द्र के निर्देशन के क्रम में आज नगर निगम सीमान्तर्गत “स्वच्छ शौचालय दिवस” मनाया गया। जिसमें नगर निगम द्वारा संचालित निगम के पांचो जोनों में स्थित 26 शौचालयों की साफ़-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं कार्यवाही कराकर उनका बाहर से सौन्दर्यीकरण भी कराया गया।

इस दौरान सिटी जोन में नवयुग मार्किट, मेरठ तिराहा मार्ग, अर्जुन नगर स्थित पिंक टॉयलेट, पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग, मोहननगर जोन में तुलसी निकेतन,  भोपुरा बार्डर, पंचशील कॉलोनी, लोनी मार्ग 150 फुटारोड शालीमार गार्डन एक्स, लाजपतनगर सामुदायिक केन्द्र, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन मार्ग, अर्थला सामुदायिक केन्द्र, वार्ड नं0-70 जनकपुरी (2–शौचालय), लाजपतनगर पंचशील पार्क (02 – शौचालय), श्यामपार्क मैट्रो स्टेशन, राजीव कालोनी (2 – शौचालय), प्रियदर्शनी पार्क, वसुन्धरा में वसुन्धरा सैक्टर-5, काली मन्दिर मार्ग, वैशाली, वसुन्धरा सैक्टर-4, विजयनगर में भीमाबाई पार्क के पास लीलावती चैराहा, सैक्टर-11 कुटी, कविनगर में कविनगर जोनल कार्यालय के सामने, आरडीसी स्थित पिंक टॉयलेट में यह अभियान चलाया गया।

शहर के सौन्दर्यीकरण हेतु जहाँ एक ओर डिवाईडरों की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई का कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आज कविनगर जोन के विभिन्न स्थानों पर नगर निगम द्वारा स्थापित लगभग 80 गमलों (आरडीसी फ्लाईओवर से हापुड हापुड चुंगी चैराहा तक) की रंगाई-पुताई का कार्य भी कराया गया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version