पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। अपराधियों के खिलाफ जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ट्रोनिका सिटी पुलिसको बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को नावदा कट पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो अभियुक्तों को चेकिंग हेतु रोका गया पर वे नहीं रुके। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और खानपुर गड्ढे के पास उनकी घेराबंदी की। वहीं बदमाशों ने अपने बचाव में पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश रहीस पुत्र भूरे खा निवासी ग्राम पावी थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया है।

जिसको गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर मय 3 जिंदा, 1खोखा कारतूस, 1 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त बाईक बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त पर करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त थाना ट्रोनिका सिटी में 15 हजार का ईनामी भी है। अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version