प्रशासन की सख्ती के बावजूद खुले में जल रहा कूड़ा

गाज़ियाबाद। शहर में एनजीटी के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक तरफ जहाँ शहर प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ लोग खुले में कूड़ा जलाने से बाज नहीं आ रहे। खुले में कूड़ा जलाए जाने पर रोक के बावजूद बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में कूड़े से उठता धुआं लोगों का दम घोंट रहा है।

बता दें कि यहाँ फैले कूड़े के ढेर में कई बार अपने निजी स्वार्थ के लिए लोग खुले में ही कूड़ा जला देते हैं। जिससे यहाँ से आने-जाने वाले लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है। कई बार यहाँ दिन में कूड़ा न जलाकर रात के अँधेरे का फायदा उठाते हुए कूड़े के ढेर में आग लगा देते हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

 

 

Exit mobile version