नगर निगम ने 22 जोड़ों की कराई शादी

गाज़ियाबाद। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की बेटियों के विवाह हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मुख्यंमत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आज सुबह 11 बजे कविनगर जोन ई-ंब्लाक स्थित चौधरी भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त दिनेश चन्द्र मौजूद रहे। इस दौरान कुल 22 जोडो (मोहन नगर जोन से 02, वसुन्धरा जोन वसुन्धरा जोन 02 व सिटी जोन से 04 एंव कवि नगर जोन से 14) का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया।

उपरोक्त आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त, समस्त जोनल प्रभारी व नगर निगम के अन्य अधिकारीयों व कर्मचारियों के अतिरिक्त वैवाहिक जोडों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version