प्रकाश पर्व पर जगमग हुए सभी गुरुद्वारे

गाज़ियाबाद। गुरु नानकजी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई। मंगलवार को यानि आज 550वें प्रकाश पर्व के मुख्य कार्यक्रम का आयोजित होगा। सभी गुरुद्वारों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है।

श्रीगुरु सिंह सभा के प्रधान इंदरजीत सिंह टीटू ने बताया कि मंगलवार को गुरुनानक जी का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा में चल रहे पवित्र गुरुग्रंथ साहिबा के अखंड पाठ का समापन सुबह 11 बजे तक हो जाएगा। सभी श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा कीर्तन करेंगे। दोपहर एक बजे तक कीर्तन के बाद लोग लंगर में प्रसाद ग्रहण करेंगे।

आज के कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरु नानक देव के 550वें पर्व को लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थीं। प्रकाश पर्व पवित्र भावनाओं के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। गुरुनानक देव ने जीवन भर समाज की बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों को प्रेम सौहार्द के साथ रहने का संदेश दिया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version