यातायात नियमों का पालन करने के लिए विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

गाज़ियाबाद। यातायात जागरूकता माह के तहत के लिए HCP कांस्टेबल विमल सिंह द्वारा गोविन्दपुरम स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में छात्र-छत्राओं को यातायात नियमों व संकेतों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सदैव सुरक्षित चलने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्प्रिंग डेल पब्लिक में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

इसी के क्रम में पुलिस द्वारा लाल कुआँ पर वाहन चालकों को पम्पलेट वितरण कर यातायात संकेतों व नियमों के प्रति जागरूक किया गया। TSI अमित सोनी द्वारा आध्यात्मिक नगर इंटर कॉलेज, डासना में छात्र-छत्राओं को यातायात के नियमों प्रति जागरूक किया गया व सदैव यातायात के नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही TSI अमित सोनी द्वारा NH-24 मॉडल टाऊन कट पर ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version