नोएडा : लोगों से लूट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फेस-3 नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस द्वारा 3 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो अदद तमचा 12 बोर मय, 5 जिन्दा कारतूस, एक अदद चाकू, एक अदद कार व 2700 रूपये नगद बरामद किये हैं।

नोएडा पुलिस द्वारा ब्रहस्पतिवार को चैकिंग के दौरान एफएनजी सर्विस रोड के बांये अथोरिटी का मैदान से तीन शातिर अपराधी अनुज उर्फ मजनू पुत्र मूलराज चौहान, विकास उर्फ काले पुत्र प्रमोद व करण  सिंह पुत्र बुजबल उर्फ संतोष को गिरफ्तार किया गया। जो थाना क्षेत्र में लूट की घटना करने की फिराक में थे। जबकि इनका चौथा साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। अभियुक्तों से भागे हुये साथी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भागने वाले साथी का नाम राजेश उर्फ भेडा पुत्र बिशना निवासी ग्राम बसई बताया है। जो उनका लीडर है।

पकड़े गए तीनो अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ की गयी तो बताया कि वे अब से 5-6 दिन पहले जनता फ्लैट के सामने से एक महिला से चैन छीनी थी। जिसे राजेश उर्फ भेड़ा ने 14 हजार रूपये में बेच दिया था और उनके पास से जो 2700 रूपये बरामद हुए हैं ये उसी लूटी गयी चैन के बचे हुये रूपये हैं। इस घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा से जानकारी की गयी लूटी गयी। चैन के सम्बन्ध में थाना हाजा पर पहले से रिपोर्ट दर्ज है। वहीं दूसरे साथी ने बताया कि वह अपने दोस्त पुष्पेन्द्र व सागर ने साथ मिलकर करीब 3-4 महीने पहले पर्थला गोल चक्कर एफएनजी रोड पुस्ता के पास से एक कार लूटी थी।

बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना फेस-3 नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर के उप निरीक्षक मान सिंह, उप निरीक्षक वरुण पवांर, हेड कांस्टेबल जगपाल राणा, हेड कांस्टेबल सुन्दर, हैहेड कांस्टेबल बृजपाल, कांस्टेबल रवि सहरावत, कांस्टेबल खेवेन्द्र
कांस्टेबल अनिल कुमार व कांस्टेबल विकास शामिल हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version