अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, महज पांच मिनट में तीन बाइक के लॉक खोल देता है ये बदमाश

गाजियाबाद। कोतवाली पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छह बाइक, तीन  चाकू, फर्जी नम्बर प्लेट और कई मोबाईल बरामद की है। गिरोह उत्तर प्रदेश के आलावा दिल्ली और अरियाना बाइक चोरी किया करता था। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम अखिल, मौसम, बादल व दानिश है।

पुलिस का कहना है कि ये गिरोह बड़े ही सुनियोजित तरीके से वाहनों को चुराता था। गिरोह के चारों सदस्यों को उनकी खासियत के हिसाब से काम बांटा हुआ था। गिरोह का सबसे छोटा सदस्य लॉक खोलने का माहिर है।

पुलिस की मानें तो 18 साल का गिरोह का सबसे छोटा सदस्य ही गिरोह का मास्टर माइंड है। उसके बिना गिरोह एक कदम भी नहीं चलता है। इस सदस्य को बाइक के लॉक खोलने में महारथ हासिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़का महज पांच मिनट में तीन बाइक के लॉक लगातार एक के बाद एक खोल देता है। गिरोह के पास दो दर्जन से ज्यादा मास्टर की भी बरामद हुई हैं।

गिरोह का मॉडस ऑपरेंडी था कि जैसे ही कोई अपनी बाइक को खड़ी करता था तो गिरोह का एक सदस्य उसके पीछे लग जाता था। उसकी हर हरकत पर वो नजर रखता था। इसके साथ ही बाइक के पास खड़े अपने साथी को पल-पल की जानकारी देता रहता था। जैसे अगर बाइक वाला जल्दी लौटकर आ रहा है तो वो साथी को अलर्ट कर देता था, जिससे गिरोह के सभी लोग बाइक के पास से दूर खड़े हो जाते थे।

ऐसे बेचते थे चोरी की बाइक

पुलिस ने बताया कि बाइक चुराने के बाद गिरोह उसे कुछ दिन तक अपने पास रखता था। बाइक के नंबर प्लेट को बदलकर कई दिन तक गाजियाबाद में ही चलाता था। साथ ही उस बाइक के लिए ग्राहक की खोज भी करता रहता था। जैसे ही सही दाम देने वाला कोई ग्राहक मिलता तो गिरोह के सदस्य बाइक को तुरंत बेच देते थे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version