महापौर ने 180 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

गाज़ियाबाद। नगर निगम लगातार वेस्ट प्लास्टिक से सड़क बना रही है। जिसमें सफलता भी प्राप्त हो रही है। इसी तरह अब शहर में 180 मीटर सड़क सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट(वेस्ट प्लास्टिक) से बनाई गई। नगर निगम द्वारा शहर में पहले भी 3 सड़के वेस्ट प्लास्टिक के प्रयोग से बनाई जा चुकी हैं । निगम अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक से बनाई गई सड़कें जल्द खराब नहीं होती और इसके कार्य क्षमता भी अधिक होती है।

देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने की मुहिम चल रही है। जिसे गाजियाबाद नगर निगम ने सबसे पहले लागू किया और सबसे पहले वेस्ट प्लास्टिक से सड़क बनाई। इस अभियान के तहत गोविंदपुरम की पुलिस लाइन में 180 मीटर की सड़क का निर्माण शुरू कराया। जिसमें 208 किलो वेस्ट प्लास्टिक जो कि शहर से इखट्टा हुई थी, बनाई गई। इसकी लागत लगभग 5 लाख होगी और भविष्य में भी नगर निगम द्वारा वेस्ट प्लास्टिक से सड़क बनाया जाएगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version