जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर को परिजनों ने पुलिस कस्टडी से भगाया

गाज़ियाबाद। गांव नाहल में जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर को परिजनों ने पुलिस पर हमला कर भगा दिया। पुलिस झगड़े की सूचना पर पहुंची थी, जहां आरोपित को देख उसे पुलिस ने दबोच लिया था। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मिली झगड़े की सूचना

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर बाद नाहल में झगड़े की सूचना मिली थी। यहां जिलाबदर नसीम झगड़ा करता हुआ मिला। पुलिस उसे थाने लेकर जाने लगी तो नसीम की पत्नी, भाभी व 4-5 अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

हाथापाई कर आरोपित को छुड़ा लिया

हाथापाई करते हुए आरोपितों ने नसीम को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया। वायरलेस से मिली सूचना पर आसपास की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुका था। हालांकि आरोपितों में से एक महिला को पुलिस ने पकड़ लिया।

कई मामले हैं दर्ज

उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट के 13 मुकदमे मसूरी थाने में दर्ज हैं। प्रशासन ने आरोपित को हाल ही में जिलाबदर किया था, लेकिन वह जिले में ही रह रहा था। 13 अक्टूबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन जमानत के बाद फिर से वह गाजियाबाद सीमा में निवास करने लगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version