जिम ट्रेनर की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत

गाज़ियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध हालात में जिम ट्रेनर की पत्नी की मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया, जबकि परिजनों ने मौत का कारण डेंगू बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नीतू शर्मा(26) के रूप में हुई है। मूलरूप से अलीगढ़ के खैर की रहने वाली नीतू की शादी मार्च-2017 में विजयनगर के क्रिश्चियनगर में रहने वाले जिम ट्रेनर से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। नीतू के चाचा दिनेश का कहना है कि ससुराली दहेज के लिए अक्सर परेशान करते थे। कुछ समय पूर्व ही वह मायके से लौटी थी। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है।

जिम ट्रेनर ने बताया कि नीतू को डेंगू हो गया था। उसकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत हालत में मिली है। एसएचओ का कहना है कि तहरीर मिलती है तो पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version