चार राज्यों की यात्रा कर लोगों को हेलमेट के लिए जागरूक करेंगी बाइक राइडर पूजा

मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरुकता समिति महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व टैक्स रोड सेफ्टी की ब्रांड एंबेसडर बाइक राइडर पूजा यादव लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए यात्रा पर निकली हैं। उनकी यात्रा दिल्ली, पंजाब हिमाचल होते हुए चार नवंबर को उत्तराखंड में समाप्त होगी।

पूजा यादव ने पिछले एक साल में अपनी रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड पर दस हजार किलोमीटर की यात्रा की है, जिसमें 17 राज्य शामिल हैं पूजा ने पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और 34 शहरों में महिलाओं के बीच सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाया है।

विगत दिवस बाइक राइडर पूजा यादव को एसपी ट्रैफिक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर मथुरा कलक्ट्रेट से रवाना किया गया। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि इस राइट का मुख्य उद्देश्य टू व्हीलर चलाने वाले लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है।

गौरतलब है कि रोड सेफ्टी को लेकर आज भी लोग जागरूक नहीं है। देश में हर साल हजारों लोगों की मौत दुर्घटना में होती है। सैकड़ों लोग ऐसे हैं जो बिना हेलमेट के अपनी जान खोते हैं। पूजा यादव की ये मुहिम देश में हेलमेट के प्रति जागरुकता के लिए सराहनीय कदम है।

पूजा के चार राज्यों में होने वाली जागरुकता यात्रा की शुरुआत के दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा, रेखा शर्मा, राहुल शर्मा, हरिबाबू सम्राट, ललिता चौधरी, आरबी चौधरी, हेमंत अग्रवाल, बृजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित थे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version