गाज़ियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा मादक पदार्थ तस्कर व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान मसूरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ तस्कर आशीष कुमार को ग्राम नाहल बाईपास से गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 800 ग्राम गांजा बरामद किया है।
अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, उप निरीक्षक धर्मेंद्र गौतम, उप निरीक्षक संजीव कुमार व दीपेंद्र सिंह शामिल रहे।
हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad