महापौर ने वार्ड-45 में किया छठ घाट के निर्माण कार्य का उद्घाटन

गाज़ियाबाद। पार्षद बिजेंद्र चौहान के वार्ड-45 के करहैड़ा गांव में छठ घाट के निर्माण कार्य का उद्घाटन महापौर आशा शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। करहैड़ा गांव में हर वर्ष छठ के पर्व पर लाखों श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। जिसको लेकर पार्षद बिजेंद्र चौहान एवं विभा देवी ने अपने क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर महापौर आशा शर्मा को छठ घाट के जर्जर स्थिति की जानकारी दी। जिसके बाद महापौर ने संतुति देकर आज छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू करवाया।

उक्त कार्य की लागत लगभग 18 लाख है। घाट में 3 पाउंड बनेंगे, सौन्दर्यकरण होगा एवं अन्य कार्य होंगे। कार्यक्रम के दौरान पार्षद बिजेंद्र चौहान, पार्षद विभा देवी, पार्षदपति सुजीत गिरी, जोनल ऑफिसर शिव कुमार, चमन सिंह, राम बाबू सिंह, विनोद चौहान, ओम प्रकाश चौहान व कमल पाल पूर्व पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version