मुंबई में तेज रफ्तार ट्रक फ्लाईओवर की दीवार तोड़कर गिरा नीचे

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर विलेपार्ले के पास एक तेज रफ्तार ट्रक दो गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार तोड़कर नीचे गिर गया।

मामले में ट्रक के दीवार तोड़कर नीचे गिरने के दौरान ड्राइवर ने छलांग लगा दी। जिससे ड्राइवर बच गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही ट्रक विलेपार्ले स्थित फ्लाईओवर से गुजर रहा था, उसी दौरान ड्राइवर का नियंत्रण ट्रक से टूट गया।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में ट्रक ने एक टैक्सी को भी टक्कर मार दी थी। जिसके कारण टैक्सी में सवार 4 यात्री मामूली तौर पर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में फर्स्ट एड देकर छोड़ दिया गया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version