पत्र के माध्यम से महापौर ने अधिकारीयों को दिये निर्देश

गाज़ियाबाद। महापौर आशा शर्मा पत्र लिखकर वार्ड-95 के पार्षद जाकिर अली सैफी द्वारा अपने वार्ड में विकास कार्य न कराए जाने के आरोप का सत्यापन करने का आदेश अधिकारियों को दिया है। महापौर ने पत्र में लिखा है कि कुछ कार्य मेरे महापौर बनने से पूर्व में कार्य स्वीकृत हुए थे जो कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि वार्ड में नलकूप बंद है और उनकी मरम्मत नहीं हो रही है, साथ ही विकास कार्यों की फाइलें भी गायब है।

नगर निगम में बढ़ते भ्रष्टाचार व स्वच्छ भारत मिशन में भ्रष्टाचार की शिकायतें उन्होंने लिखी है। सैफी समाचार पत्रों के माध्यम से भी वार्ड में कार्य न होने का मुद्दा कई बार उठा चुके हैं। पत्र के माध्यम से महापौर ने सैफी के वार्ड में विकास कार्य कराने में हुए भेदभाव से सम्बंधित जानकारी तीन दिन के अंदर मांगी है। जिसका विवरण सम्बंधित मद,  वित्तीय वर्ष व स्वीकृत धन राशि व् सम्बंधित विभाग (निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, प्रकाश विभाग, जलकल विभाग व स्वास्थ्य विभाग ) के अनुसार देने को कहा है।

पत्र के माध्यम से महापौर ने निगम अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि किसी भी पार्षद अथवा वार्ड के साथ भेदभाव किये बिना कार्य किया जाना चाहिए। ऐसे में आवश्यक है कि पार्षद सैफी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाए।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version