महापौर आशा शर्मा ने छट घाटों का किया निरीक्षण

गाज़ियाबाद। महापौर आशा शर्मा ने आज हिंडन नदी के किनारे एवं वसुंधरा में बने छठ घाटों का निरीक्षण किया।  जिसमे पहले से ही नगर म द्वारा घाट की सफाई का कार्य चल रहा था। घाट की सफाई में लगभग 50 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। घाट में निर्माण विभाग द्वारा सीढियाँ बनाई जा रही है, उद्यान विभाग द्वारा घाट के किनारे सफाई की जा रही है, जिसको लेकर महापौर ने अधिकारीयों को अच्छे एवं तेज कार्य कराए जाने की शुभकामनाएं दी ।

इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को आदेशित किया कि छठ महापर्व पर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाए। जगह-जगह डस्टबिन, फोगिंग, स्नानग्रह के बाद वस्त्र बदलने के लिए बाथरूम,   श्रधालुओं के लिए गंगा जल की व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, लाइट की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएँ समय से पहले पूर्ण करने के आदेश दिए।इस दौरान अधिशासी अभियंता  देश राज, जोनल प्रभारी शिव कुमार व अजय हरित एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version