यूपी में बड़ा हादसा : सिलिंडर फटने से तीन मकान हुए ध्वस्त, 11 की मौत

यूपी। यूपी के जिला मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर में सुबह साढ़े सात बजे नाश्ता बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान जमींदोज हो गया। अपुष्ट खबरों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 11 बताई जा रही है, जबकि 30 लोग घायल हैं। आधा दर्जन लोग गंभीर हालत में हैं। पास पड़ोस के कई और मकान भी जद में आने से जर्जर हो गए हैं।

वलीदपुर निवासी छोटू बढ़ई के घर महिलाएं चाय व नाश्ता बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर विस्फोट हो गया। इससे पूरा ही मकान जमींदोज हो गया। मरने वालों में महिलाएं व बच्चे हैं। विस्फोट से आसपास के कई मकान भी जर्जर हो गये हैं। शवों को मलवे से बाहर निकालने की जहदोजहद चल रही है। मौके पर पुलिस पहुंचकर सहायता में लगी है।

शैलेश वर्मा पुत्र रामाश्रय (32), रामबालक मद्धेशिया पुत्र केशव (57), रीना पुत्री कन्हैया (22), मोना पुत्री छोटू (20), सुनीता पत्नी भिर्गु नाथ (30), ममता पुत्री कन्हैया (22), सोनम पुत्री कन्हैया (21), चमेली पत्नी स्वर्गीय नारायण (50), सुभावती पत्नी स्वर्गीय खेदु (58), रामरति पत्नी सत्यप्रकाश (50), अजीत पुत्र भिर्गु नाथ उम्र (8), अर्चना पुत्री बिरजू (15), संजना पुत्री स्वर्गीय छोटू (16), इंद्रावती पत्नी दूधनाथ (45)। कुछ घायलों को आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है।

सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त की है। सीएम योगी ने घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए तत्काल आदेश दिया है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल सेवाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा है कि हादसे में घायलों को हर संभव मदद करने की कोशिश की जाएगी।

विस्फोट की आवाज सुनकर दौड़े लोग, पहुंचते ही भरभराकर गिरा मकान
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली के वलीदपुर में सिलेंडर विस्फोट की आवाज़ सुनते ही लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। जैसे ही मकान के नीचे खड़े होकर कुछ समझने की स्थिति में आये कि मकान भहराकर इन लोगों के ऊपर गिर गया। इसके चपेट में आने से करीब 5 लोगों की जान चली गई। करीब 30 लोग घायल हो गये। अन्य लोगों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

वलीदपुर में अलसुबह किसी को क्या मालूम था कि कोई अनहोनी होने वाली है। जैसे ही छोटू बढ़ई के घर धामाका हुआ, लोग बिस्तर छोड़कर आंख मलते हुये मौके की ओर भागे। मकान के नीचे जैसे ही खड़े हुये कि विस्फोट से जर्जर मकान भरभराकर लोगों पर गिर पड़ा। इसके मलबे में लोग दब गए। चहुंओर चिख पुकार मच गई।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version