पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश सागर गिरफ्तार

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाहल इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा दिया गया है।

दरअसल, बीती शाम थाना मसूरी की पुलिस नाहल पटरी से मुरादनगर की तरफ जाने वाले पुल के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाईक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस के रोकने की कोशिश के बाद भी बाइक सवार संदिग्ध युवक नहीं रुका।

इसके बाद युवक ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की और पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान राम अवतार के रूप में हुई जो कि गौतमबुद्ध नगर के बिसाड़ा का रहने वाला है।

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा समेत कई हथियार और 1 चोरी की अपाची बाइक बरामद हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा और चोर है। इस पर लूट, डकैती, चोरी के करीब दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस गिरफ्तार घायल बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की ज्यादा जानकारी में जुटी है। गिरफ्तार बदमाश गाजियाबाद के थाना मसूरी में वांछित था और इस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version