दिल्ली : शादी के दौरान खुशी में कर दी फायरिंग, अगले दिन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में बड़े भाई की शादी के दौरान सोमवार रात खुशी में दो छोटे भाइयों ने इस कदर फायरिंग की कि पूरा इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। शादी में मौजूद कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

मंगलवार वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आरोपी की पहचान सलमान 21 और शावेज मालिक अठारह के रूप में हुई है। दोनों ही चचेरे भाई कबीर नगर इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को इनके बड़े भाई शोएब मलिक की बरात जाना थी। कर्दम पुरी में बरात जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान खुशी में सलमान और शावेज ने तमंचा निकालकर ताबड़तोड़ हवा में गोलियां चलाना शुरू कर दीं।

इस दौरान लोगों ने वीडियो बना ली। सुबह होते -होते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस अधिकारियों तक जब यह वीडियो पहुंची तो उन्होंने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की।

बाद में आरोपियों की पहचान कर मंगलवार शाम सलमान और शावेज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचे भी बरामद कर लिए गए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version