दिल्ली से किडनैप एक शख्स का शव 9 साल बाद राजस्थान से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के कापसेहड़ा इलाके से साल 2011 में किडनैप  हुए एक शख्स का शव टुकड़ों-टुकड़ों में बरामद हुआ। इस शख्स हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया गया था। पुलिस ने पीड़ित के शव को राजस्थान के अलवर से बरामद किया था। मृतक के शव के टुकड़ों को को पांच फिट गहरे गड्डे में दफना दिया गया था। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक लाश की 25 हड्डियों को बरामद किया गया है। जिन्हें DNA जांच के लिए भेजा जाएगा। इस मामले में मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी है। आरोप है कि हत्या में पत्नी और उसका प्रेमी और प्रेमी का ड्राइवर शामिल है। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी का नार्को टेस्ट कराया था जिसके बाद कत्ल की गुत्थी का खुलासा हुआ।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version