ड्राइवर ने शराब पीकर दौड़ाई बस, बेकाबू होकर गन्ने के खेत में पलटी, कई यात्री घायल

गाज़ियाबाद। मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर जनपद बागपत के समीपवर्ती गांव मुकारी के लिए रोडवेज वसों का संचालन होता है। रोडवेज बस का चालक मोदीनगर से सवारी लेकर बागपत के मुकारी के लिए चला। बताया गया कि बस करीब तीन दर्जन आदमी थे। बस कस्बा निवाड़ी पहुंची जहां दर्जनों यात्री सवार हुए। बस जैसे ही खिंदौड़ा के बम्बा मार्ग पर पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर कई फ़ीट गहरे गन्ने के खेत में पलट गई। जहां पानी भरा हुआ था।

बस पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। जिसके बाद आस पास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और बस के खिड़की व दरवाजे तोड़कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए मोदीनगर अस्पताल भिजवाया गया। जहां कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर मरीजों को मेरठ रेफर कर दिया गया।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक शराब के नशे में बुरी तरह धुत होने के कारण बस तेज रफ्तार में चला रहा था। कई लोगों द्वारा बार-बार गति धीमी करने के लिए कहे जाने के बावजूद वह अपनी ही धुन में बस चलता रहा फलस्वरूप यह हादसा हो गया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version