वेस्ट प्लास्टिक से हुआ 205 मीटर लंबी सड़क का निर्माण

गाज़ियाबाद। भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक सामग्री के प्रयोग को प्रतिबंधित करने के लिए नगर निगम ग़ाज़ियाबाद द्वारा निरंतर जारी प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 80 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया जा चुका है। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत जप्त की गई प्लास्टिक सामग्री से आज प्लास्टिक सड़क का निर्माण कराया गया। जिसका लोकार्पण महापौर आशा शर्मा व नगर आयुक्त दिनेश चंद्र द्वारा किया गया।

पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान में जप्त की गयी प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को क्रश करके उसमें सड़क निर्माण सामग्री को मिक्स करके सिटी जोन के वार्ड नंबर 69 लोहियानगर महाराणा प्रताप स्कूल के निकट लगभग 350 किलोग्राम क्रश वेस्ट प्लास्टिक सामग्री में 5% तारकोल मिक्स करके 205 मीटर सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा किया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय माननीय पार्षद के अतिरिक्त नगर निगम के मुख्य अभियंता, क्षेत्रीय अभियंता, नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। इससे पूर्व एक सड़क संजय नगर सेक्टर 23 व दूसरी सड़क कविनगर डी-ब्लॉक कलाधाम के निकट भी बनाई जा चुकी है। भविष्य में इस प्रकार की सड़क बनाये जाने के लिए नगर निगम द्वारा योजना तैयार की जा रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version