34 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस व आबकारी निरीक्षण सुरेश कुमार की टीम ने गुरुवार रात अलनफिस फैक्ट्री के पास चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 34 पेटी क्रेजी रोमियो हरियाणा मार्का व कार बरामद कर ली है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम नितिन पुत्र रणवीर है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दामों में शराब लाकर दिल्ली व एनसीआर में सस्ते दामों में बेचा करता था।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version