पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, लोगों से करता था लूट

गाज़ियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वृहस्पतिवार रात  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सलीम नामक युवक के पैर में गोली मारी।जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। बता दें कि मुरादनगर की पुलिस टीम NDRF में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान उन्होंने    बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया लेकिन वो रुकने के बजाय मुरादनगर की तरफ भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो वे पुलिस पर गोलियां बरसाने लगे।

इसी दौरान कुछ दूर जाकर दुहाई के जंगल में बदमाशों की बाइक फिसल गई। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमे सलीम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं दूसरे बदमाश की अभी तक कोई जानकारी नहीं इल पाई है। थाना प्रभारी ओपी सिघने बताया कि बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व पल्सर बाइक बरामद कर ली है। शातिर घायल बदमाश पर पहले भी लूटपाट व चोरी के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। फ़िलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा  दिया गया है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version