निगम के साथ मिलकर प्रतिबंधित प्लास्टिक को कहें बाय-बाय: नगर आयुक्त दिनेश चन्द्र

गाज़ियाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के अवसर पर बुधवार को नगर निगम द्वारा प्रातः 8.00 बजे से नगर निगम प्रांगण में पुष्पांजलि व प्रातः 9.00 बजे से ”फिट इण्डिया प्लागिंग रन” कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त दिनेश चन्द्र व नगर निगम के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

साथ ही यूपी सरकार द्वारा भारत को पाॅलीथीन मुक्त करने लिए चलाए जा रहे अभियान में स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के अन्तर्गत “फिट इण्डिया प्लागिंग रन” कार्यक्रम का आयोजन महापौर की अध्यक्षता
में किया गया। उक्त कार्यक्रम में डिएम डॉ अंजय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा सभी से गाजियाबाद शहर को स्वच्छ बनाए रखने व प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपने स्तर पर योगदान देने की अपील की।

उक्त कार्यक्रम में महापौर, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व नगर आयुक्त की टीम द्वारा नगर निगम मुख्य कार्यालय के प्रांगण से घंटाघर तक सफाई का जायजा लिया गया। इस दौरान नगर आयुक्त ने लोगों से व दुकानदारों से प्लास्टिक की सामग्री का प्रयोग न करने और शहर को स्वच्छ बनाने में निगम का साथ देने की अपील की।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version