लोनी पुलिस ने किया नफिश की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

गाज़ियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने लोनी में हुई हत्या का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 23 सितम्बर की रात लोनी के प्रेमनगर में नफिश की गोली मरकर हत्या की गई थी। जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने फूल  मोहम्मद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पैसे के विवाद के चलते 23 सितम्बर की रात में नाफिश नामक युवक की हत्या की गई थी। जिसके बाद लोनी थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

जिसके बाद पुलिस टीम बनाई और फूल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। फूल मोहम्मद रजा पहलवान के साथ काम करता है। राजा पहलवान व उसके साथियों ने मिलकर नाफिश की हत्या की थी।जिसके बाद पुलिस ने फूल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया जबकि आठ लोग अब भी फरार हैं। पुलिस अभी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

 

 

 

Exit mobile version