उत्तराखंड: एनएच-58 पर एक गाड़ी पर गिरा मलबा, 5 लोगों की मौत

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में शनिवार को एनएच-58 पर तिनधारा के पास एक गाड़ी पर पहाड़ का मलबा आ गिरा, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 10 श्रद्धालु थे। यह हादसा भूस्खलन की वजह से हुआ है।

गाड़ी पर मलबा गिरने की इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायलों में 3 की हालत गंभीर है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ जाती है। इस साल उत्तराखंड में बारिश की वजह से भूस्खनल की कई घटनाएं देखने को मिली है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version