बुलंदशहर के यस बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, फर्नीचर समेत कई कागजात जले

गाजियाबाद। बुलंदशहर शिकारपुर स्थित यस बैंक की शाखा में आज सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण बैंक में रखे कंप्यूटर, फर्नीचर व अन्य कई सामान जलकर राख हो गए।

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। वहीं बैंक कर्मी आग लगने से हुए नुकसान का आकलन करने में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग की यह घटना हुई है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version