मुंबई में पांच मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, कई लोग दबे

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां पर एक पांच मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया है, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह हादसा शहर के खार इलाके में हुआ है।

इसे भी पढ़ें :-दिल्ली : डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर चल रही शराब की कई दुकानें सील

जानकारी के मुताबिक मुंबई के पॉश इलाके खार में पांच मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा दोपहर में करीब दो बजे गिर गया। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लिफ्ट और सीढ़ी की तरफ का हिस्सा गिरा है।घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया है कि बेसमेंट में कुछ लोग मौजूद थे। वहीं जहां लिफ्ट ऑपरेट होती है, वहां भी लोग थे।

हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि कितने लोग मलबे में फंसे हुए हैं। मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंच गई है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। वहीं बीएमसी के अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं। प्रशासन की पहली प्राथमिकता लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालना है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version