फ्री में खाना खिलाने से किया इंकार तो पुलिसकर्मी ने ढाबा मालिक पर चलाई गोली

गाजियाबाद। शहर की पुलिस ने ढाबा संचालक पर फायरिंग की है। हालांकि, इस गोलीबारी में ढबा संचालक बाल-बाल बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ढाबा संचालक का नाम आजाद कुमार है। वहीं, पुलिसकर्मी का नाम संदीप बालियान है।

जानकारी के मुताबिक, मामला गाजियाबाद पुलिस लाइन के पास का है। कहा जा रहा है कि ढाबा गाजियाबाद पुलिस लाइन से बिल्कुल सटा हुआ है। आजाद सिंह और उनके दो भाइय मिलकर ढाबे का संचालन करते हैं। इसी ढाबे से उनके घर का पूरा खर्ज चलता है।

आजाद सिंह की माने तो पुलिसकर्मीसंदीप बालियान इनके ढाबे पर अक्सर फ्री में खाना खाता है। इसके बाद भी पुलिसवाला होने का रसूख दिखाता है। बीती रात भी ऐसा ही हुआ। संदीप बालियान ने ढाबे पर पहुंच कर खाने की डिमांड कर दी। आजाद ने जब खाना खत्म होने की बात कही तो वह आग बबूला हो गया और उसने दो गोली चला दी। आजाद के मुताबिक, उसने एक गोली पैर के पास और दूसरी सीधी चलाई थी, जिसमें आजाद बाल बाल बच गया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version