डीपीएस राजनगर में मनाया गया ग्रैंड पैरेंट्स डे-2019

गाज़ियाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर के प्रेक्षागृह में  हर्सोल्लास के साथ ग्रैंड पेरेंटस डे मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से की गई। जिसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अतिथियों को सम्बोधित किया। बच्चों ने अपने नाना-नानी व दादा-दादी के प्रति अपनी भावनाओं व प्यार को अपने शब्दों में व्यक्त किया। नन्हे-मुन्ने छात्र रंगीन परिधान पहन कर गीत श्रृंखला पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

कक्षा पाँच की छात्रा ने ‘देखते ही देखते दादा-दादी बूढ़े हो जाते हैं’ कविता को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने लचीले शरीर का प्रयोग करते हुए योग प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे इस कार्यक्रम को माध्यम से अपने नाना-नानी व
दादा-दादी को अपना प्यार व आदर दिखाना चाहते थे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version