संयुक्त अभ्यास के दौरान अमेरिकी जवानों ने बजाई ‘जन-गण-मन’ की धुन

नई दिल्ली। वॉशिंगटन के लुईस मैककार्ड में भारत और अमेरिका की सेनाएं संयुक्त अभ्यास कर रही हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने की ओर ये बड़ा कदम है। गुरुवार को इसी अभ्यास से एक वीडियो सामने आया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। अमेरिकी सेना के जवानों का बैंड यहां भारत के राष्ट्रगान ‘जन..गण..मन’ की धुन बजा रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अमेरिकी आर्मी के जवान का बैंड जिसमें पुरुष-महिला दोनों ही सदस्य शामिल हैं, सभी भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के द्वारा इसका वीडियो भी जारी किया गया है।आपको बता दें कि हाल ही में दोनों सेनाओं के जवानों के लिए भारतीय सिखों के द्वारा लंगर का प्रबंध किया गया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। स्थानीय सिख वॉलंटियर्स ने जवानों के लिए लंगर लगाया और दोनों सेनाओं के जवानों को खिलाया था।

भारत-अमेरिका की सेना के बीच हो रहे इस सैन्य अभ्यास को ‘युद्ध अभ्यास 2019’ नाम दिया गया है।यह अभ्यास भारत और US के बीच संयुक्त रूप से चलने वाले सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग के प्रयासों में शामिल है।

बुधवार को इस अभ्यास का अंतिम दिन था। भारत और US के बीच यह युद्धाभ्यास वॉशिंगटन के ज्वाइंट बेस लेविस मैकॉर्ड (Joint Base Lewis–McChor) में हुआ। भारत और अमेरिका के बीच वैकल्पिक रूप से आयोजित संयुक्त अभ्यास का यह 15वां संस्करण है। इसमें एक्शन से लेकर प्लानिंग तक हर मोर्चे पर तैयारी की गई।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version